intro

Te Pae Tata | अंतरिम न्यूज़ीलैंड स्वास्थ्य योजना 2022 एक औपचारिक दस्तावेज़ है, जो जैसे-जैसे हम आओटियारोआ न्यूज़ीलैंड की स्वास्थ्य सेवा में बदलाव लाते हैं, यह Te Whatu Ora (ते फातु ओरा) - हैल्थ न्यूज़ीलैंड और Te Aka Whai Ora (ते आका फाई ओरा) - माओरी हैल्थ अथॉरिटी के लिए कार्रवाई के पहले दो वर्षों को निर्धारित करता है।

Te Pae Tata एक स्थायी और सस्ती, एकीकृत स्वास्थ्य प्रणाली की नींव स्थापित करने के लिए हम अलग से क्या करेंगे, इसके पहले चरणों को रेखांकित करता है जो आओटियारोआ के सभी लोगों और समुदायों को बेहतर सेवा प्रदान कर सके।

अगले दो वर्षों में हम निम्नलिखित क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेंगे:

  • Pae ora (पाय ओरा) - हमारे समुदायों में बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण अथवा भलाई
  • Kahu Taurima (काहू तौरीमा)– मातृत्व और प्रारंभिक वर्ष
  • Mate pukupuku (माते पुकुपुकु) - कैंसर से पीड़ित लोग
  • Māuiuitanga taumaha (माईउइउइतांगा ताउमाहा)– चिरकालिक स्वास्थ्य स्थितियों से पीड़ित लोग
  • Oranga hinengaro (ओरांगा हीनेनारो)– मानसिक पीड़ा, बीमारी और व्यसनों के साथ जी रहे लोग

स्वास्थ्य परिणामों की समानता में सुधार - माओरी, पैसीफिक लोगों और तांगाता फाईकाहा | विकलांग लोगों के लिए

Pae ora (बेहतर स्वास्थ्य) में सुधार के बारे में।

Pae ora (पाय ओरा) | हमारे समुदायों में बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण अथवा भलाई

जब लोग स्वयं को एक समावेशी समुदाय का हिस्सा महसूस करते हैं, उन्हें सुरक्षित, अच्छी गुणवत्ता वाले आवास उपलब्ध होते हैं, और अच्छे पोषण तथा भावनात्मक सहायता के साथ सक्रिय होते हैं, तो वे स्वस्थ जीवन बिता पायेंगे।

बेहतर सामुदायिक भलाई में अन्य एजेंसियों और संगठनों के साथ-साथ ईवी (माओरी जनजाति), हापु (माओरी कबीला), समुदाय, स्थानीय सरकार, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाएं शामिल होंगी।

हमारी COVID-19 प्रतिक्रिया ने यह साबित किया कि समुदायों के पास स्वास्थ्य में सुधार करने और बीमारी को रोकने के लिए जल्दी हस्तक्षेप करने की ताकत और क्षमता है।

अगले दो वर्षों में हम भलाई या कल्याण में सहायता देने के लिए एक निवारक और सक्रिय दृष्टिकोण अपनाते हुए इन उपलब्धियों को आगे बढ़ाएंगे।

 

लक्ष्य

  • स्वास्थ्य प्रणाली सभी के लिए स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए लोगों और whānau (परिवार) की जरूरतों, सामर्थ्य और आकांक्षाओं का जवाब देगी।
  • लोगों और whānau (परिवार) को उनकी अपनी भलाई के लिए, और अच्छी तरह से रहने और अपने समुदायों से जुड़े रहने के लिए सहायता दी जाएगी।
  • प्राइमरी हैल्थ केयर (प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं) सभी समुदायों के लिए सुलभ, सस्ती और उपयुक्त होंगी।
  • ईवी और स्थानीय नेटवर्कों के साथ भागीदारी के माध्यम से स्थानीय समुदायों की स्वास्थ्य सेवाओं में मजबूत भूमिका होगी।

Kahu Taurima (काहू तौरिमा) | मातृत्व और प्रारंभिक वर्ष

एक बच्चे के पहले 2,000 दिन उसके पूरे भविष्य की नींव रखते हैं।

यह एक महत्वपूर्ण अवधि है जो उनके जीवन भर के स्वास्थ्य और कल्याण को प्रभावित करती है।

अगले दो वर्षों में, काहू तौरिमा के काम की योजना शिशुओं, छोटे बच्चों और उनके whānau (परिवार) के लिए सेवाओं और सहायता को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाएगी।

 

लक्ष्य

  • गर्भधारण से पांच साल की उम्र तक बच्चे के पहले 2,000 दिनों के लिए मातृत्व और प्रारंभिक वर्षों की स्वास्थ्य सेवाएं एकीकृत, समग्र और सांस्कृतिक रूप से सभी whānau (परिवारों) के लिए उपयुक्त होंगी।
  • मातृत्व और प्रारंभिक वर्षों की सेवाएं जो Te Ao Māori (ते आओ माओरी), परिवार-केंद्रित और पैसिफ़िक फानाऊ (परिवार)-केंद्रित हैं, अधिक आसानी से उपलब्ध होंगी।
  • लोगों को मातृत्व मानसिक स्वास्थ्य और देखभाल के कल्याण मार्गों तक पहुंचने में बेहतर सुविधा होगी, जिसमें शोक और विशेषज्ञ मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का उपलब्ध होना शामिल है।
  • दीर्घकालीन इंटरवेंशन (मध्यवर्ती) और रोकथाम सेवाएं प्रदान करने के तरीकों को खोजने समेत wāhine hapū (वाहिने हापू) प्रसवपूर्व और प्रसव देखभाल के लिए व्यापक समर्थन प्रदान किया जाएगा।

Mate pukupuku (माते पुकुपुकु) - कैंसर से पीड़ित लोग

हर साल लगभग 23,000 लोगों में कैंसर का निदान किया जाता है और 10,000 लोगों की इस बीमारी से मौत हो जाती है।

हमारे पास विशेष रूप से माओरी और पैसीफिक लोगों के लिए रोकथाम और सरवाइवल रेट (उत्तरजीविता दर) में सुधार करने के अवसर हैं।

कैंसर रोगी और उनके whānau (परिवार) अनुकूलित, समग्र, उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं चाहते हैं।

अगले दो वर्षों में, हम रोकथाम से लेकर  पीड़ा हटाने वाली देखभाल तक समान, उच्च-गुणवत्ता वाली कैंसर देखभाल सेवाएँ प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जो हर व्यक्ति को उपलब्ध होंगी।

 

लक्ष्य

  • सभी को ऊंची गुणवत्ता वाली कैंसर देखभाल की सुविधा प्राप्त होगी, चाहे वे कहीं भी रहते हों।
  • इसमें कैंसर की रोकथाम सेवाएं, निदान के बेहतर विकल्प और समय पर ऊंची गुणवत्ता वाले उपचारों की बेहतर उपलब्धि शामिल है।
  • रोकथाम से लेकर पीड़ा दूर करने, जीवन के अंत तक देखभाल और उत्तरजीविता तक, कैंसर देखभाल के सभी चरणों में देखभाल का वितरण निष्पक्ष रूप से होगा।
  • अधिक माओरी और पैसीफिक समुदाय प्रदाता स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और आंत्र कैंसर की स्क्रीनिंग (छानबीन) में माओरी और पैसीफिक लोगों की भागीदारी को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।
  • उच्च-गुणवत्ता और स्थायी सेवाओं को बनाए रखते हुए, कैंसर रोगियों के लिए देखभाल के विकल्प जहां तक संभव होगा घर के करीब होंगे।

Māuiuitanga taumaha (माउइउइतांगा ताउमाहा) | चिरकालिक स्वास्थ्य स्थितियों से पीड़ित लोग

चार में से एक न्यूज़ीलैंडवासी कई पुरानी स्वास्थ्य स्थितियों के साथ जीवन बिताते हैं जो अक्सर एक ही परिवार में कई पीढ़ियों द्वारा अनुभव की जाती हैं - जैसे कि मधुमेह, हृदय रोग, स्ट्रोक (लकवा), सांस की बीमारी और गाउट (गठिया या वात-रोग)।

हमारे लिए इन स्थितियों से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है कि हम लोगों और उनके परिवारों को इन बीमारियों के बोझ को कम करने के लिए स्वस्थ जीवन बिताने में सहायता करें।

Te Pae Tata में अगले दो वर्षों में इस कार्यक्रम के लक्ष्यों और कार्यों की रूपरेखा दी गई है।

 

लक्ष्य

  • स्वास्थ्य सेवाएं और प्रदाता प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य और भलाई में सुधार के लिए whānau (परिवार) के साथ मिलकर काम करेंगे, जिससे उनके अस्पताल में रहने की आवश्यकता कम होगी।
  • मधुमेह, हृदय रोग, सांस की बीमारी, स्ट्रोक (लकवा) और गाउट (गठिया या वात-रोग) के लिए  निदान की सुलभ और राष्ट्रीय स्तर पर सुसंगत सेवाएं लागू की जाएंगी।
  • सहायता में विशेषज्ञ टीमें प्राथमिक और सामुदायिक देखभाल प्रदाताओं के साथ काम करेंगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों और whānau को उनके लिए आवश्यक उपचार प्राप्त हो।

Oranga hinengaro (ओरांगा हीनेनारो) | मानसिक पीड़ा, बीमारी और व्यसनों के साथ जीने वाले लोग

न्यूज़ीलैंड के 50 प्रतिशत से अधिक लोग अपने जीवन में कभी न कभी मानसिक पीड़ा और नशे की लत की चुनौतियों का अनुभव करेंगे, जो उनकी और उनके परिवार की देखभाल करने की उनकी क्षमता को प्रभावित कर सकता है।

न्यूज़ीलैंडवासियों के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण का समर्थन करने के लिए हम बहुत कुछ कर सकते हैं।

अगले दो वर्षों में, हम He Ara Oranga (हे आरा ओरांगा) रिपोर्ट के बाद आरंभ हुए मानसिक स्वास्थ्य प्रणाली के परिवर्तन को जारी रखेंगे, जिसमें मानसिक पीड़ा, बीमारी या लत के साथ रहने वाले सभी लोगों के लिए उच्च-गुणवत्ता, निष्पक्ष सेवाओं को लागू करना और उनका विस्तार करना शामिल है।

 

लक्ष्य

  • युवा लोगों, रेनबो समुदायों, माओरी और पैसीफिक लोगों के लिए मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति सेवाओं को बढ़ाया और विस्तारित किया जाएगा।
  • ते आओ माओरी मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को डिजाइन और विस्तारित किया जाएगा, और सेवाओं की बेहतर पहुंच और विकल्प उपलब्ध होंगे।
  • पैसीफिक लोगों और Tāngata whaikaha (तांगाता फाईकाहा) | विकलांग लोगों के लिए बेहतर मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाएगा और सुनिश्चित किया जाएगा कि सेवाएं उनकी जरूरतों के उपयुक्त हैं।
  • गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों के लिए सहायता सेवाओं को बढ़ाया जाएगा, ताकि वे समुदाय में अच्छी तरह से रह सकें और अस्पताल में रहने से बच सकें।

माओरी स्वास्थ्य

हम एक ऐसी स्वास्थ्य प्रणाली का निर्माण कर रहे हैं जो Te Tiriti o Waitangi (वायटांगी की संधि को अपनी नींव के रूप में समाहित करती है, निर्णय लेने और संसाधनों का साझा करती है और पूरी स्वास्थ्य प्रणाली को माओरी स्वास्थ्य इक्विटी (निष्पक्षता) के लिए जवाबदेह बनाती है।

माओरी स्वास्थ्य में सुधार के लिए Te Whatu Ora (ते फातु ओरा) जो काम करता है, वह इस उम्मीद को प्रतिबिंबित करेगा कि माओरी स्वास्थ्य सुधार और इक्विटी हर किसी की जिम्मेदारी है।

Te Aka Whai Ora यह सुनिश्चित करेगा कि हमारी प्रणाली का ध्यान Te Ao Māori पर मजबूती से केन्द्रित है।

 

लक्ष्य

  • माओरी लोगों के लिए स्वास्थ्य परिणामों की इक्विटी (निष्पक्षता) में और माओरी लोगों के लिए pae ora (पाय ओरा) में सुधार करना।
  • रोकथाम और भलाई के लिए साक्ष्य-आधारित नीतियां सुनिश्चित करना।
  • माओरी लोगों में समान और समग्र स्वास्थ्य सुधार लाने के लिए मजबूत जनसंख्या स्वास्थ्य और रोकथाम महत्वपूर्ण है।
  • सेवाएँ परिवार-केंद्रित और जोड़ने वाली होंगी, तथा सुरक्षित, सांस्कृतिक रूप से संरेखित, विविध और समावेशी स्थान प्रदान करेंगी।
  • भविष्य के लिए प्राथमिक देखभाल सेवाएं माओरी लोगों के लिए सुलभ, सस्ती, उपलब्ध और उपयुक्त होंगी।
  • हम स्वास्थ्य क्षेत्र के व्यवसाय में प्रवेश करने वाले माओरी लोगों की संख्या बढ़ाएंगे, साथ ही अपने संगठनों को काम करने के लिए सुरक्षित और सम्मान-बढ़ाने वाले स्थान भी बनाएंगे।

पैसीफिक (प्रशांत) स्वास्थ्य

हम जानते हैं कि स्वास्थ्य प्रणाली के कई क्षेत्र पैसीफिक लोगों, aiga (आएंगा), ngutuare tangata (नूतुआरे तांगाता), फैमिली, kāinga (कायंगा), magafaoa (मांगाफोआ), kaiga (कैगा), vuvale  (वुवाले) और kaaiga (परिवार) और समुदायों के लिए अच्छी तरह से काम नहीं कर रहे हैं।

अगले दो वर्षों में, हम अपना एक कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं जो न्यूजीलैंड में प्रशांत परिवारों और समुदायों का स्वस्थ रहने में समर्थन करेगा, और प्रशांत लोगों को उस देखभाल तक पहुंचने में सक्षम बनाएगा जिसकी उन्हें जब और जहां उन्हें इसकी आवश्यकता है।

 

लक्ष्य

  • हम पैसीफिक स्वास्थ्य की नींव रखेंगे और उसे मजबूत बनायेंगे, तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि स्वास्थ्य प्रणाली में निर्णय लेते समय पैसीफिक आवाजें शामिल हों।
  • हम एक मजबूत प्रणाली स्थापित करेंगे जो पैसीफिक स्वास्थ्य प्राथमिकताओं को संबोधित करने के लिए पैसीफिक स्वास्थ्य आँकड़े, निदान और सामुदायिक अंतर्दृष्टि का समर्थन करती है।
  • मजबूत पैसीफिक कमीशनिंग एवं पैसीफिक प्रोवाइडर (प्रदाता) विकास का समर्थन करते हुए, हम अधिक सामुदायिक स्वामित्व में निवेश करेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं का नेतृत्व करेंगे तथा समुदायों के साथ अधिक सार्थक रूप से संबंध बनाएंगे।
  • हम एक मजबूत पैसीफिक स्वास्थ्य कार्यबल का समर्थन और विकास करेंगे।

Tāngata whaikaha (तांगाता फाईकाहा) | विकलांग लोग

Tāngata whaikaha (तांगाता फाईकाहा) | विकलांग लोग आओटियारोआ न्यूज़ीलैंड की आबादी का लगभग एक चौथाई हिस्सा हैं।

वे सभी उम्र, जातीय और सांस्कृतिक समूहों, लैंगिक पहचानों, लिंग-भेदों, इलाकों, सामाजिक-आर्थिक समूहों और हर whānau (परिवार) और समुदाय से संबंधित हैं।

Tāngata waikaha (तांगाता फाईकाहा) | विकलांग लोगों के लिए उचित, सुलभ स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य प्रणाली को लेनी चाहिए |

 

लक्ष्य

  • सभी स्वास्थ्य सेवाएं तांगाता व्हाइका के लिए सुलभ, समावेशी और न्यायसंगत होंगी | विकलांग लोग।
  • Tāngata whaikaha (तांगात फाईकाहा) | विकलांग लोग और समुदाय जिन्हें उनकी आवश्यकता है, उनके लिए देखभाल के समावेशी मॉडल, मार्ग और सेवाएं उपलब्ध रहेंगे।
  • हम लोगों, परिवार और समुदाय संचालित स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति निरंतर आमूल अथवा मौलिक और मापने योग्य परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध होंगे।
  • तांगाता फाइकाहा | स्वास्थ्य सेवाओं की प्रक्रियाओं, योजना, डिजाइन और कमीशनिंग के विकास में बातचीत का नेतृत्व करने के लिए विकलांग लोगों का समर्थन किया जाएगा।